Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2020

Official Lyrics जय महाकाली, माँ काली Jai Mahakali Maakali Song by Maddy Puneet, Swati Sharma, Rhyming Vibes, Arrow Soundz 2022 Song

Jai Mahakali Maakali CREDITS ♪ Singer - Maddy Puneet | Swati Sharma ♪ Lyrics - Dr.Prashant Bhatt (Rhyming Vibes) ♪ Music by - Maddy Puneet ♪ Mix & Mastered by - Arrow Soundz ♪ Composed By- Maddy Puneet ♪ Audio Production - Puneet Academy Of Music ♪ Video - ArtistJaisa Special Thanks: Dr. Jagdish Prasad Semwal Official Lyrics   जय   काली .....  महाकाली शवारूढ़ाम् - महाभीमाम् - घोरदंष्ट् राम   हसन्मुखीम्।   चतुर्भुजांग - खड़गमुण्ड - वराभयकरा म्   शिवाम्।। मुण्डमालाधराम् - देवीम्   ललज्जिह् वाम् - दिगंबराम्।   एवम्   संचिंतयेत् - कालीं   श्मशाना लय - वासिनीम्।। जय   महाकाली .....  माँ   काली   जय   महाकाली .....  माँ   काली   एक   हाथ   में   कपाल   एक   में   खड़ग   विशाल   नेत्र   रक्त   से   भरे   केश   मेघ   से   घिरे    क्रोध   से   सना   हुआ   प्रचंड   वेग   नृत्य   का भुजा   सहस्त्र   मात   की   हरें   असंख्य   पातकी   जय   महाकाली .....  माँ   काली   जय   महाकाली .....  माँ   काली   ओम्   ऐं   ह्रीं   क़्लीं   चामुण्डाए   विच्चे ओम्   ऐं   ह्रीं   क़्लीं   चामुण्डाए   विच्चे

Happy Teachers’ Day कोटि-कोटि नमन हे गुरुजन Hindi Poem

अगर माता-पिता हमारे पहले शिक्षक हैं तो निश्चित ही शिक्षक हमारे दूसरे माता-पिता हैं। संसार में केवल दो ही ऐसे व्यक्ति हैं जो यथार्थित रूप से हमारा भला चाहते हैं और हमारी संपन्नता की कामना करते हैं - हमारे माता-पिता और हमारे शिक्षक। यक़ीनन अपने शिक्षक का क़र्ज़ उतारना असम्भव है। उनका सम्मान और उनके योगदान का आभार प्रकट करना शायद सबसे उपयुक्त गुरु-दक्षिणा होगा। इसी प्रयास से प्रेरित यह कविता समर्पित है सभी शिक्षकों को जो हमारी सफलता के लिए सदैव तत्पर हैं। कोटि-कोटि नमन हे गुरुजन।। सेतु हो तुम मेरे मन के, तमस और ज्योति के मध्य में। मैं हूँ प्रतिबिम्ब तुम्हारे मन का, तुम हो मेरे हृदय का दर्पण। कोटि-कोटि नमन हे गुरुजन।। जिन से निर्मित है अनुशासन, जिन से सार्थक है यह जीवन। समर्पित है उनके चरणो में, इस रक्त का हर क़तरा, हर कण। कोटि-कोटि नमन हे गुरुजन।। तेज से जिनके आज हूँ सक्षम, प्रताप से जिनके भविष्य उज्जवल। प्रेरित है उनके चरित्र से, अंतः करण का हर मन-मन्थन। कोटि-कोटि नमन हे गुरुजन।। क्रोध से जिनके, अधम निवारित, स्नेह से जिनके, मन प्रोत्साहित। दिशावान उनके कर-कमलों से, इस ब्रह्माण्ड का हर क्